नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां सेंट्रल पार्क की पार्किंग से दो बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट का किडनैप कर लिया। कार पलटने पर आरोपी CA को छोड़कर भाग निकले । चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जेल में पूर्व विधायक चला रहा था मोबाइल
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिला है। पूर्व विधायक ने मोबाइल को जमीन पर बिछाए कंबल के अंदर छुपा रखा था। जेल प्रशासन मोबाइल को जब्त कर लिया और इसको लेकर लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पूरी खबर पढ़ें 2. BJP प्रवक्ता ने BLO को धमकाया, बोले- फोड़ दूंगा
भरतपुर में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कौशिक ने चुनाव के दौरान BLO को धमकाया। शैलेश कौशिक ने BLO से कहा- बदतमीजी मत करना, तुझे 5 मिनट में फोड़ दूंगा। शैलेश की पत्नी कल्पना वार्ड-25 से उम्मीदवार हैं। उन्होंने फर्जी वोट की शिकायत की थी, जिस पर उनकी BLO से बहस हो गई। पूरी खबर पढ़ें 3. मर्सिडीज कार में CA का किडनैप, 15KM दूर पलटी गाड़ी
जयपुर के सेंट्रल पार्क की पार्किंग से दो बदमाशों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता का किडनैप कर लिया। सीए अपनी मर्सिडीज कार में बैठ रहे थे। इसी दौरान पिस्टल-चाकू लेकर आए 2 बदमाशों ने किडनैप कर लिया। करीब 15 किलोमीटर दूर कार बेकाबू होकर पलट गई तो आरोपी उनको छोड़कर भाग निकले। पूरी खबर पढ़ें 4. रनवे टच कर फिर हवा में उड़ी इंडिगो की फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर पाई। रनवे टच करने के बाद पायलट को गो-अराउंड करना पड़ा। करीब 20 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। इसके बाद प्लेन में सवार करीब 43 पैसेंजर्स और क्रू ने राहत की सांस ली। पूरी खबर पढ़ें 5. 13वीं मंजिल से गिरने से इंजीनियर की मौत
जयपुर के मानसरोवर इलाके में बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरने से इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से घटना से कुछ सेकेंड पहले ली गई सेल्फी मिली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. घायलों के साथियों ने नर्सिंग ऑफिसर को पीटा
उदयपुर में एक्सीडेंट में घायल 2 युवकों के साथियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर नर्सिंग स्टाफ से मारपीट की। युवकों ने नर्सिंग स्टाफ को लात-घूंसों से मारा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए दूसरे नर्सिंग ऑफिस को भी जमकर पीटा। पूरी खबर पढ़ें 7. चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI को आया हार्टअटैक, मौत
कोटा में नगर निगम चुनाव से एक दिन पहले चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मोबाइल पार्टी में ड्यूटी पर तैनात ASI के सीने में दर्द हुआ। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पूरी खबर पढ़ें 8. सांप के काटने से भाई की मौत, बहन ICU में भर्ती
पाली जिले के रानी खुर्द गांव में सांप ने भाई-बहन को डस लिया। दोनों कमरे में फर्श पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। परिजनों दोनों को बागड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। बहन को ICU में भर्ती कर लिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां हास्पिटल में बेसुध हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बंदर के बच्चे का पैर पाइप में फंसा, 48 घंटे बाद रेस्क्यू
सवाई माधोपुर के पुराने शहर में एक बंदर के बच्चे का पैर पाइप में फंस गया। पैर फंसने के कारण बंदर करीब 48 घंटे तक भूखा-प्यासा बैठा रहा। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर शेयर किया। इसके बाद रणथंभौर से रेस्क्यू टीम पहुंची और पाइप को काटकर बच्चे को निकाला। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 147 नगरीय निकायों के लिए कल मतदान
राजस्थान के 147 शहरी निकायों में शुक्रवार को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। इसमें जयपुर समेत 6 नगर निगम भी शामिल है। जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में है। पूरी खबर पढ़ें