नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. एसआई भर्ती परीक्षा-2021 दोबारा होगी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 2. 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत
दौसा में महवा के समलेटी गांव में 14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चा शुक्रवार सुबह 8.30 बजे बिस्तर से पानी पीने उठा था, तभी अचानक वह गिर पड़ा। परिजन उसे महवा जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान ने जयपुर में नमाज पढ़ी
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की टीम जयपुर पहुंच चुकी है। टीम के स्टार स्पिनर और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान आज सांगानेर स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली। पूरी खबर पढ़ें 4. कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला
राजस्थान के झालावाड़ में कुत्तों के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास एक अस्थायी टेंट के बाहर हुई। बच्ची पिता के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर में थार ने बाइक सवार युवक को उड़ाया
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर करीब 10 फीट दूर गिरा। बाइक भी उछलकर काफी दूर गिरी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे खोह नागोरियान थाना इलाके में परी सर्किल पर हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. सरकारी अधिकारी बोले- ममता के राज का सफाया हुआ
राजसमंद जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) रामेश्वरलाल ने कहा-10 रुपए की झालमुडी कमाल कर गई। ममता दीदी का राज सफाया हो गया। बीजेपी का परचम लहरा गया। ये बीजेपी ही है जो सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ा रही है। पूरी खबर पढ़ें 7. बाइक पर रखे AC गैस सिलेंडर में ब्लास्ट
जैसलमेर में बाइक पर रखा एसी गैस के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ ही बाइक पर बैठा मैकेनिक उछलकर सड़क पर गिरा। मामला शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे का है। हादसे में मैकेनिक गंभीर घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 8. शहीद अग्निवीर युवराज का अंतिम संस्कार
ब्यावर जिले के अग्निवीर युवराज सिंह चौहान (26) का शुक्रवार को पैतृक गांव लगेतखेड़ा में अंतिम संस्कार हुआ। शहीद को उनके बड़े भाई हरीश ने मुखाग्नि दी। युवराज अखनूर (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. तेल की बोतल, पेन से बना राममंदिर
चित्तौड़गढ़ में आर्टिस्ट सुरेश जांगिड़ चूड़ियों और तार को कैनवास पर चिपका कर शैडो आर्ट बनाते हैं। ये आर्ट दिखने में बेहद अजीब लगती है लेकिन, लाइट पड़ते ही असली आर्ट उभर कर सामने आती है। उन्होंने प्लास्टिक बोतल और पेन के यूज से राम मंदिर बना दिया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. कल एसएमएस स्टेडियम में आरआर और जीटी के बीच मुकाबला
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कल मुकाबला खेला जाएगा। मुकाबले को लेकर जयपुरराइट्स में क्रेज है।
