नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर RAS परीक्षा 2024 के रिजल्ट से जुड़ी है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने पहली और जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरी रैंक हासिल की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. RAS-2024 में दिनेश विश्नोई ने किया टॉप
RAS परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल RPS की ट्रेनिंग कर रहे हैं। जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरी रैंक हासिल की है। श्रीगंगानगर की शालू कस्वा ने पहले ही प्रयास में 8वीं रैंक हासिल की। पूरी खबर पढ़ें 2. पति-पत्नी की हत्या कर चांदी के कड़े लूटे
जैसलमेर के मोहनगढ़ में घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की लाश मिली है। महिला के पैरों से चांदी के कड़े गायब हैं। आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। पति का शव आंगन और पत्नी का शव कमरे में पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 3. SI भर्ती रद्द करने के खिलाफ SC में याचिका दायर
SI भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चयनित SI ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की है और SI भर्ती-2021 को बरकरार रखने की मांग की है। याचिका में तर्क दिया है कि जिन अभ्यर्थियों का चयन वैध तरीके से हुआ है, उन्हें नौकरी में बरकरार रखा जाए। पूरी खबर पढ़ें 4. पाक बॉर्डर से सिक्योरिटी एजेंसियों ने स्लीपर सेल पकड़ा
जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से सिक्योरिटी एजेंसियों ने एक स्लीपर सेल राजूराम गोदारा उर्फ सैयद को पकड़ा है। आरोपी विदेशी आकाओं के ऑर्डर से कई देश विरोधी एक्टिविटी कर रहा था। मार्च-अप्रैल में उत्तर प्रदेश में गाड़ियां जलाने जैसी घटनाएं भी इसी के उकसावे पर हुईं। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर नगर निगम का सबसे बड़ा सफाई अभियान
जयपुर नगर निगम ने अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान चलाया। निगम कमिश्नर ओम कसेरा टीम के साथ सड़कों पर उतरे। कसेरा केवल निरीक्षण तक सीमित नहीं रहे, खुद कूड़ा उठाया। जलमहल की पाल पर एयरफोर्स के 30 और राजस्थान ग्रामीण पुलिस लाइन के 30 जवानों ने सफाई की। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. टैंकर से बहने लगा सरसों का तेल, लूटने की होड़ मची
टोंक में नेशनल हाईवे-52 पर सरसों के तेल से भरे टैंकर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण टैंकर में करीब 3 इंच का छेद हो गया और तेल की धार बहने लगी। जैसे ही ग्रामीणों को इसका पता लगा तो वह प्लास्टिक, लोहे और स्टील के बर्तन लेकर पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें 7. तेज रफ्तार बाइक तारबंदी में घुसी, 2 की मौत
जैसलमेर के झिझनियाली थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तारबंदी में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक रिश्तेदार थे। मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें 8. पत्नी की हत्या के 3 दिन बाद पति ने किया सुसाइड
धौलपुर जिले के भूरापुरा गांव में पत्नी की हत्या के 3 दिन बाद पति ने भी आत्महत्या कर ली। पति का शव शनिवार सुबह एक खेत में पेड़ से लटका मिला। युवक ने किसी बात पर विवाद होने पर लाठी-डंडों और सरिए से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. गांव में पहली बार रोडवेज बस आई, लोगों ने मिठाई बांटी
पाली के जवाली गांव में आजादी के बाद पहली बार रोडवेज की पहुंची तो लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ड्राइवर और कंडक्टर को फूलमालाएं पहनाई गईं। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया, मिठाई बांटी गई। महिलाओं ने बस की आरती उतारी और पूजा की। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया
राजस्थान में रविवार (19 अप्रैल) को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इसके साथ ही साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे।