नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मकान मालिक की मौत हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में बिल्डिंग की दीवार गिरी, मकान मालिक की मौत
जयपुर में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से मकान मालिक की मौत हो गई और 3 मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने लोगों को बाहर निकाला और एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें 2. अंता विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, 2 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
बारां जिले के अंता में उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह से वोटिंग होगी। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से 2,27,563 मतदाताओं के लिए 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से हर मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. कार में पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग
श्रीगंगानगर में एक युवक ने कार में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो युवक अंदर जल रहा था। लोगों ने जब तक आग बुझाई, युवक की मौत हो चुकी थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर के पावन धाम के पास सोमवार सुबह 11:15 बजे का है। पूरी खबर पढ़ें 4. उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस हुए आमने-सामने
उदयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से तोड़े गए अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। दो बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धक्का देकर अंदर घुसने का प्रयास किया,इस पर पुलिस ने धक्का देकर उन्हें पीछे किया। पूरी खबर पढ़ें 5. 1.90 लाख के डमी नोट लेकर भागा इंस्पेक्टर
कोटा ACB ने झालावाड़ के भवानीमंडी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) इंस्पेक्टर के दलाल अकरम हुसैन को 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया। इसमें 1.90 लाख रुपए के डमी नोट थे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. जयपुर समेत 3 जिलों में नहीं बने जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट
जयपुर, जोधपुर और कोटा में जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत कई काम आज प्रभावित हुए। रजिस्ट्रेशन करवाने आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। तीनों ही जिलों में गहलोत सरकार के समय बने दो-दो नगर निगम के एक होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 7. चलती ट्रेन से कचरा फेंका, कर्मचारी को नौकरी से निकाला
चलती ट्रेन से कचरा फेंकने पर संविदा कर्मचारी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12987) से कचरा बाहर ट्रैक पर फेंकने का वीडियो सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें 8. राजस्थान में 15 मौतों पर NHAI और केंद्र को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने फलोदी के मतोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), सड़क परिवहन मंत्रालय और गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। SC ने कहा- अवैध ढाबों पर खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रोडवेज ड्राइवर ने निक्कर-बनियान में बस चलाई
राजस्थान रोडवेज के एक ड्राइवर का एक वीडियो सामने आया…जिसमे ड्राइवर निक्कर में बस चलाता और यात्रियो की जान जोखिम में ड़ालकर बस की स्टेयरिंग पर रखकर खाना खाता हुआ नजर आया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. बॉर्डर पर ऑपरेशन‘त्रिशूल’का होगा समापन
पश्चिमी बॉर्डर पर भारतीय थल,वायु और नौसेना के संयुक्त रूप से आयोजित विशाल सैन्य अभ्यास त्रिशूल अपने अंतिम चरण में पहुंचा…ऑपरेशन के अंतिम दो दिन 11 और 12 नवंबर को मरू ज्वाला और अखंड प्रहार एक्सरसाइज होगी।