नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर चूरू से है। मां ने जन्म के दो घंटे बाद बेटे को मार दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. मां ने जन्म के 2 घंटे बाद बेटे को मारा,पहले मुंह दबाया, फिर गला घोंटा
चूरू में नवजात की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मां गुड्डी देवी (40) ने ही जन्म के 2 घंटे बाद नवजात का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। किसी को बच्चे के चिल्लाने की आवाज न आए, इसलिए पहले उसका मुंह दबाया और फिर गला घोंट दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. शिक्षा मंत्री बोले- राजस्थान में दो बार बोर्ड एग्जाम होंगे
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अगले सत्र से स्टूडेंट्स को सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा का अवसर देगा। दिलावर ने यह घोषणा शनिवार को कोटा के गणेश नगर में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में की। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में कार से रौंदकर प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या
जयपुर के जोबनेर में में शुक्रवार रात कार से रौंदकर प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या कर दी गई। रेस्टोरेंट पर कार पार्किंग की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 4. कांग्रेस नेता बोले-मेरे पाले टॉमी भाजपा में गए
भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री धीरज गुर्जर के भाई नीरज गुर्जर ने भाजपा में शामिल हुए सरपंचों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- मेरे पाले हुए टॉमी भाजपा में चले गए। ये लोग वफादारी का मतलब भूल गए। राजनीति अवसरवाद नहीं, निष्ठा से चलती है। पूरी खबर पढ़ें 5. ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
भरतपुर में ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे रात को खाना खाकर सोए थे। 3 बजे पत्नी से पानी मांगा था। सुबह परिजन जगाने गए तो काफी आवाज से बाद भी कोई हलचल नहीं की। घरवाले अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जयपुर के पॉश इलाके में बेखौफ घूम रहा लेपर्ड
जयपुर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहर के पॉश इलाके दुर्गापुरा में लेपर्ड बेखौफ घूमता सीसीटीवी में कैद हुआ है। लेपर्ड का मूवमेंट काफी देर तक एरिया में रहा। पूरी खबर पढ़ें 7. पीएम-सीएम के पोस्टर शेयर किए, 3 अफसरों को नोटिस
जयपुर में पीएम-सीएम के पोस्टर लॉन्च किए बिना ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। उप वन संरक्षक (DCF) ने मामले में लापरवाही मानते हुए 3 वन अफसरों को नोटिस दिया है। मामला नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें 8. जिस दिन हाईकोर्ट से कार्रवाई के आदेश, उसी दिन प्रमोशन
राज्य सरकार ने 42 त​हसीलदारों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में प्रमोट किया है। कार्मिक विभाग ने 42 तहसीलदारों को आरएएस बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. किसानों ने प्याज की खेती पर चला दिए ट्रैक्टर
अलवर के पास बंबोरा और मालाखेड़ा के आसपास के खेतों में शनिवार को किसानों ने प्याज की खड़ी खेती पर ट्रैक्टर चला दिए। क्योंकि मंडी में 40 किलो प्याज के 150 से 200 रुपए ही मिल रहे थे। इस वजह से खेत में खड़ी प्याज की कटाई कराने की बजाय ट्रैक्टर चलाना उचित समझा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम भर्ती एग्जाम 9 को
RPSC की ओर से आयोजित की जाने वाली 98 पदों पर पुलिस सब-इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) की परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की गई है। इसके लिए कुल 77 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं।