नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां वकीलों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. जयपुर में पुलिस और वकीलों के बीच धक्का-मुक्की
जयपुर में एक वकील के परिवार के सदस्य को हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुस्साए वकील सड़कों पर उतर आए। पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। वकीलों ने कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 2. अंता उपचुनाव: सीएम भजनलाल और वसुंधरा राजे का रोड शो
अंता विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रोड शो किया। रोड शो में उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें 3. राजस्थान में कॉन्स्टेबल ने रिपोस्ट की राहुल गांधी की पोस्ट
डीडवाना-कुचामन में कॉन्स्टेबल ने पुलिस के आधिकारिक ‘X’ हैंडल @Didwanapolice से राहुल गांधी की एक विवादित पोस्ट को रिपोस्ट कर दिया गया। इसके बाद SP ऋचा तोमर ने कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व विधायक बोलीं-मेवात के लिए पुलिस का अलग कानून
61 साइबर ठगों को पकड़ने के लिए पहुंची पुलिस की कार्यशैली पर कामां की पूर्व MLA जाहिदा खान ने सवाल उठाए हैं। जाहिदा ने कहा- मेवात के लिए पुलिस का अलग कानून है। ठगी अन्य जगहों पर भी हो रही है, लेकिन यहां से निर्दोषों को साइबर ठगी के आरोप में उठाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 5. बच्चों से भरी स्कूल बस ने मां-बेटे को कुचला, मौत
अलवर में 40 बच्चों से भरी स्कूल बस में ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मां-बेटे दवा लेने जा रहे थे। हादसा रामगढ़ में गोविंदगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह 8.30 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार, कहा-2047 के विजन की बात करते हैं,कल की ही प्लानिंग नहीं
राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में क्लासरूम को ठीक करने के लिए सरकार के रोडमैप को लौटा दिया। जस्टिस महेन्द्र गोयल और जस्टिस अशोक जैन की खंडपीठ ने सरकार की ओर पेश रोडमैप को अधूरा बताते हुए सरकार को फटकार लगाई। पूरी खबर पढ़ें 7. निकाय,पंचायतीराज चुनावों में 2 बच्चों की बाध्यता हटेगी
राजस्थान में पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों में 2 बच्चों से ज्यादा होने पर चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहराने के प्रावधान को बदलने के लिए सरकारी स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 2 से ज्यादा बच्चे होने पर भी चुनाव लड़ने का प्रावधान करने के लिए विधि विभाग को अध्यादेश का ड्राफ्ट भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. मोबाइल गेम खेलने पर डांटा तो मासूम ने सुसाइड किया
धौलपुर में 8वीं क्लास के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मासूम को पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने पर डांटा था। इसी से नाराज होकर उसने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के कुर्रेंदा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी का निकाला जुलूस
पाली के एक ढाबे में दो युवकों से शराब के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने के बाद वीडियो बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर का ढोल बजाकर जुलूस निकाला गया..बचने के लिए आरोपियों ने अपने सिर भी मुंडवाए लेकिन आखिरकार पकड़े गए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. वंदेमातरम् का 7 नवम्बर को मनाएंगे 150वां उत्सव
भारत के राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर 7 नवम्बर को विशेष आयोजन होंगे… शिक्षा विभाग के सभी दफ्तर और स्कूलों में एक दिन, एक समय और एक साथ सामूहिक राष्ट्रगीत का गायन होगा।