नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. अपशब्दों से नाराज होकर 4th मंजिल से कूदी थी छात्रा
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में चौथी मंजिल से कूदने वाली छात्रा अमायरा (9) की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। एक टीचर के बयान से पता चला कि अमायरा ने क्लास में कुछ छात्रों के बैड वर्ड यूज करने की शिकायत की थी। पूरी खबर पढ़ें 2. राज्यपाल बोले- सोनिया-गांधी ने कई साल तक नागरिकता नहीं ली
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा-मैंने पेपर में पढ़ा है, माननीय सोनिया जी गांधी ने कई सालों तक नागरिकता नहीं ली, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम डाल दिया। ये भी आप पढ़े होंगे। पूरी खबर पढ़ें 3. जयपुर में 14 लोगों को मारने वाले ड्राइवर पर FIR
जयपुर में 26 लोगों को कुचलने वाले डंपर ड्राइवर कल्याण मीणा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 3 नवंबर को हरमाड़ा में हुए इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। 12 घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. किरोड़ी बोले-राजनीति में रहना, दलदल में चलने जैसा
सवाईमाधोपुर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भजन संध्या में डांस किया। कृषि मंत्री ने कहा-राजनीति में रहना दलदल में चलने जैसा है, लेकिन लक्ष्य साफ हो तो व्यक्ति खुद को निर्मल रख सकता है। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर में पंजाब रोडवेज की बस ने पूर्व IAS की कार को मारी टक्कर
जयपुर में हरमाड़ा के बाद आज एक और बड़ा हादसा टल गया। पंजाब रोडवेज की बस ने पूर्व IAS की फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व आईएएस और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. नागौर में खुलेआम नकल,एग्जाम में बोर्ड पर आंसर लिखे
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के एग्जाम के दौरान नकल कराने का मामला सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला क्लासेज में जा-जाकर वीडियो बना रही है और बच्चे एग्जाम हॉल में बैठे दिख रहे हैं। दावा है कि टीचर बोर्ड पर आंसर लिखकर बच्चों को बता रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. जोधपुर में बॉस्केटबॉल खिलाड़ी को चढ़ाया गलत खून
जोधपुर में एक बार फिर मरीज को गलत ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आया है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती 13 साल के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी को डॉक्टरों ने A पॉजिटिव की जगह B पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया। पूरी खबर पढ़ें 8. डोरबेल बजाई तो झोलाछाप ने मासूम को पीटा,VIDEO
एक झोलाछाप ने मासूम की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वो उसकी डोरबेल बजाकर भाग जाता था। बच्चा गिड़गिड़ाता रहा कि अब नहीं बजाऊंगा, कल से नहीं करूंगा, लेकिन आरोपी उसे फिर भी पीटता रहा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. हेलिकॉप्टर से दुल्हन लेकर गांव पहुंचा दूल्हा
मारवाड़ जंक्शन में एक दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ शादी के बाद हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा। जब हेलीकॉप्टर गांव के आसमान में मंडराया, तो आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग इस नजारे को देखने के लिए उमड़ पड़े। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. देव दीवाली और गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी
5 नवंबर को देव दीवाली और गुरु नानक जयंती मनाई जाएगी..इस दिन कई धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
