नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भरतपुर से है। भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात SUV कार सवार 3 लोगों ने तोड़ दिया। तीनों ने मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. पूर्व राजपरिवार के महल में जबरन घुसे, रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश
भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में डीग जिले के सिनसिनी गांव के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने का प्रयास किया। उधर, सिनसिनी के गांव में पंचायत हुई। इसमें मौजूद लोगों को पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने फोन से कहा- मैं बसंत पंचमी पर मोती महल में जाऊंगा। पूरी खबर पढ़ें 2. 3 लोगों को जिंदगी दे गया 16 साल का लड़का
अजमेर में 16 साल के लड़के के अंगदान से 3 लोगों को नया जीवन मिलेगा। जेएलएन हॉस्पिटल से 2 किडनी और लिवर को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जयपुर के SMS हॉस्पिटल भेजा गया। एक किडनी 60 साल की महिला और दूसरी 41 साल के पुरुष को लगाई गई। दुर्गा शंकर को 21 सितंबर की रात 2 बजे ब्रेन डेड घोषित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. गहलोत बोले- मेरा पंडित भजनलाल से कोई विरोध नहीं
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- मेरा पंडित भजनलाल से कोई विरोध नहीं है, न सरकार से कोई विरोध है। मेरी आम जनता के साथ सहानुभूति है। सरकार को जनता के काम को टॉप प्रायोरिटी पर लेना चाहिए। भीलवाड़ा में गहलोत ने कहा-वे चाहें तो मेरी वीडियो क्लिप को अपने लैपटॉप पर चला कर देख लें। मेरी भजनलाल सरकार से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 4. कोटा में पार्वती नदी में चार लड़के बहे, एक का शव मिला
कोटा में सोमवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए चार लड़के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर इटावा डीएसपी शिवम जोशी और खातोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से आयुष गुर्जर (16) का शव बरामद किया गया। सोनू सुमन (17), मोहित सुमन (18) और अशफाक (17) की तलाश जारी है। पूरी खबर पढ़ें 5. गेट पर खड़ा था लेपर्ड, नीचे से निकलते रहे लोग
डूंगरपुर शहर के घाटी दरवाजे के ऊपर लेपर्ड खड़ा था और नीचे से बाइक सवार गुजर रहे थे। यह देख दरवाजे से दूर खड़े लोग चिल्लाते हुए वाहन चालकों को दूर जाने की नसीहत दे रहे थे। शोर सुनकर एक बार लेपर्ड भी खड़ा होकर सबको घूरने लगा। घटना रविवार देर शाम की है। इसका वीडियो आज सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. जयपुर में कॉलेज स्टूडेंट्स को लाठियों से पीटा
जयपुर में कॉलेज के दो स्टूडेंट्स को लाठी-घूंसों से पीटा गया। चेहरे पर नकाब पहनकर आए बदमाशों ने टैगोर कॉलेज के दो छात्रों से जमकर मारपीट की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। तब बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित स्टूडेंट्स ने शिप्रापथ थाने में रिपोर्ट दी गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 7. लेन सिस्टम फॉलो नहीं करने पर हैवी व्हीकल्स पर ढाई करोड़ का जुर्माना
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पिछले 15 दिन में लेन सिस्टम फॉलो नहीं करने वाले हैवी व्हीकल्स पर ढाई करोड़ का जुर्माना लगाया है। दावा है- राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि लेन सिस्टम में नहीं चलने पर इतनी बड़ी संख्या में हैवी व्हीकल का चालान किया गया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने 125 किलोमीटर के इस ट्रैक पर कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें 8. मंदिर में दर्शन करने गए लोगों को पीटा
चूरू के सरदारशहर में मंदिर में जाने पर चार लोगों को पीटा। साडासर गांव में हुई भागवत कथा के बाद रविवार शाम शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान लोग ठाकुरजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले तो उन्हें दलित कहते हुए मंदिर में घुसने नहीं दिया। जब वे अंदर गए तो उनके साथ मारपीट की गई। सोमवार को ग्रामीणों ने भानीपुरा थाने में प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. भीलवाड़ा में गरबा महोत्सव में आधार कार्ड से एंट्री
भीलवाड़ा में इस बार गरबा महोत्सव में एंट्री लेने के लिए तिलक लगवाना होगा और आधार कार्ड दिखाना होगा। शहर की गरबा समितियों ने दूसरे समुदाय के लोगों की एंट्री बैन कर दी है। बजरंग दल के नेता का दावा इन प्रतिबंधों और पहल के जरिए लव जिहाद को रोका जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या है खास 10. जयपुर में अधीरा बैंड की प्रस्तुति
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में मंगलवार को विशेष फोक फ्यूजन म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया जाएगा। केंद्र के मध्यवर्ती मंच पर अधीरा बैंड की ओर से परफॉर्मेंस दी जाएगी।