नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर चपरासी भर्ती परीक्षा से जुड़ी है। आज 38 जिलों में 1286 परीक्षा केंद्रों पर 2 पारी में एग्जाम हुआ। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को सेंटर में एंट्री दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर समेत 4 जिलों में तेज बारिश
राजस्थान में पिछले डेढ़ सप्ताह से सुस्त पड़ा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। आज जयपुर समेत 4 जिलों में तेज बरसात हुई। सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा में घर-दुकानों में पानी घुस गया। राजसमंद में बारिश के बाद कर्मचारी सेवा शिविर छोड़ गए। पूरी खबर पढ़ें 2. मेडिकल कॉलेज में NRI कोटे की फीस 7 लाख रुपए घटी
भजनलाल सरकार ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों में NRI कोटे की फीस घटा दी है। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। कैबिनेट में सरकारी मेडिकल कॉलेज के NRI कोटे की सीट की फीस 31 लाख से घटाकर 23 लाख 93 हजार रुपए कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. बीकानेर में पूर्व सरपंच को कुल्हाड़ी से काट डाला
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार देर रात पूर्व सरपंच की हुई नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है। हत्या के बाद से उसका भतीजा फरार है। ऐसे में पुलिस को शक है कि प्रॉपर्टी विवाद में भतीजे ने ही पूर्व सरपंच का कुल्हाड़ी से मर्डर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. राज्य निर्वाचन आयुक्त बोले- निष्पक्षता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती
पूर्व IAS राजेश्वर सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद संभाल लिया है। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा- राज्य निर्वाचन आयोग के सामने निष्पक्षता, पारदर्शिता और उंगली नहीं उठे यह सबसे बड़ी चुनौती है। हम प्रयास करेंगे कि हमारे ऊपर कोई आरोप नहीं लगे। पूरी खबर पढ़ें 5. LDC फंदे से लटका, GST इंस्पेक्टर पर लगाए आरोप
कोटा में LDC ने अपने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड कर लिया। उनका शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा कि ‘मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ प्यार है। LDC ने सुसाइड नोट में GST इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. चपरासी भर्ती परीक्षा देने पहुंचे RAS प्री पास अभ्यर्थी
चपरासी भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 21 सितंबर तक रोजाना 2 पारी में परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। एग्जाम से 1 घंटे पहले एंट्री बंद कर दी गई थी। RAS प्री क्लियर कर चुके कई अभ्यर्थी भी चपरासी भर्ती का एग्जाम देने पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें 7. घर से भागी युवती के परिजनों को पीटा
जोधपुर के ओसियां में एक युवती बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई। परिजनों ने उसकी जानकारी जुटाई और युवती को लेकर घर लौट रहे थे। लड़के के रिश्तेदारों ने उनका पीछा कर रास्ते में रुकवाया और ट्रैक्टर से गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उनके साथ मारपीट की। हमले में 2 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 8. गुटखा खाने पर एक्टर सोनू सूद ने किसान को डांटा
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने जोधपुर में एक किसान को गुटखा खाते देखा तो नाराज हो गए। उन्होंने किसान को गुटखा थूकने और आगे कभी गुटखा नहीं खाने को लेकर वादा किया। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें सोनू सूद लोगों से अपील करते हुए कहा- ये मेरा भाई है, आप सभी इससे मिर्ची खरीदें। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बेटी ने पिता को लिवर डोनेट कर बचाई जान
पाली में एक बेटी ने अपने पिता को लिवर डोनेट कर उनकी जान बचाई। 21 साल की दीप्ति ने पिता को लिवर देने की बात कही तो उसके दादा ने साफ मना कर दिया। हालांकि दीप्ति की जिद पर वह मान गए। सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट के बाद दोनों स्वस्थ हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10. सुप्रीम कोर्ट के CJI 20 सितंबर को बीकानेर आएंगे
भारत के संविधान निर्माण के 75 वर्ष पुरे होने पर सुप्रीम कोर्ट के CJI बीआर गवई 20 सितंबर को बीकानेर आएंगे। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी सभागार में सेमिनार आयोजित किया जाएगा।
