राजस्थान में फोर्थ ग्रेड (चपरासी) भर्ती के पदों को बढ़ाया जा सकता है। इस पर राज्य सरकार चर्चा कर रही है। अगर ऐसा होता है तो 53,749 पद बढ़कर 60 हजार से भी से ज्यादा हो जाएंगे। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले पदों में बढ़ोतरी को लेकर फैसला लिया जा सकता है। राजस्थान बेरोजगार यूनियन के संयोजक रविंद्र चौधरी ने बताया- सरकार ने सालों बाद फोर्थ ग्रेड भर्ती का बड़ा फैसला लिया। इसके लिए सरकार ने 53 हजार 749 पदों पर फोर्थ ग्रेड भर्ती की घोषणा की थी। जबकि कुल 80 हजार पद स्वीकृत हैं। चौधरी ने बताया- पदों की संख्या बढ़ने से सभी विभाग को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में स्थायी कर्मचारी मिल पाएंगे। बेरोजगारों की मांग के बाद राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग ने भी हाल में सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा था, जिसकी रिपोर्ट में बड़ी संख्या में खाली पदों की पुष्टि हुई है। रिक्त पदों पर भर्ती की मांग
चौधरी ने बताया- यूनियन ने विधायकों, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से सभी रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की है। इसी क्रम में यूनियन पदाधिकारी आज कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से मिले। मंत्री पटेल ने भरोसा दिलाया है कि वे हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रयासरत है। फोर्थ ग्रेड भर्ती में पद बढ़ाने की गुंजाइश रही तो सीएम सकारात्मक फैसला लेंगे। भर्ती परीक्षा में 75% से ज्यादा अभ्यर्थी क्वालिफाइड
बता दें कि भजनलाल सरकार की ओर से निकाली गई फोर्थ ग्रेड भर्ती के लिए प्रदेशभर में 24 लाख 75 हजार युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 75% से ज्यादा अभ्यर्थी क्वालिफाइड हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 19 से 21 सितंबर तक तीन दिनों में परीक्षा आयोजित की थी। वर्तमान में बोर्ड की ओर से आंसर की जारी की जा चुकी है। आंसर की जारी होने के साथ ही प्रदेशभर के युवाओं ने फोर्थ ग्रेड भर्ती परीक्षा के पदों में बढ़ोतरी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक अभियान छेड़ रखा है। ऐसे में अब उम्मीद है कि फाइनल रिजल्ट से पहले सरकार पदों की संख्या में बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। ये खबर भी पढ़िए- ‘सरकारी नौकरी वाले लड़कों की आसानी से शादी हो जाती’:कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष का अभ्यर्थी को जवाब, पूछा था- ‘चपरासी बनने पर कोई लड़की देगा या नहीं’
‘सरकारी नौकरी लगने के बाद युवाओं की आसानी से शादी हो सकती है। सरकारी नौकरी वाले लड़कों के लिए लड़की वालों की लाइन लग जाती है।’ ये राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने ट्वीट के जरिए फोर्थ ग्रेड (चपरासी) भर्ती परीक्षा में शामिल एक कैंडिडेट को जवाब दिया है। (पढ़िए पूरी खबर) चपरासी भर्ती परीक्षा में इंजीनियर को नकल करते पकड़ा:स्मार्ट वॉच से पेपर की फोटो बाहर भेजी, अंडरगारमेंट में छुपाकर ले गया था राजस्थान ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा में नकल करते एक इंजीनियर को जयपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। शनिवार को पहली पारी में एग्जाम के दौरान वह स्मार्ट वॉच से प्रश्नपत्र को एग्जाम सेंटर से बाहर भेजा था। (पढ़िए पूरी खबर)
