जयपुर। राजस्थान पुलिस के सात अधिकारियों ने अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता और पेशेवर दक्षता से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। इसमें राजस्थान के छह आईपीएस और एक आरपीएस अधिकारी को शामिल किया गया है। सभी सातों अधिकारियों का चयन उत्कृष्ट अनुसंधान श्रेणी में हुआ है। सम्मानित होने वालों में आईपीएस अनुष्ठा कालिया, कांबले शरण गोपीनाथ, अजेय सिंह राठौड़, मनीष कुमार, जतिन जैन और रोशन मीणा के साथ आरपीएस अधिकारी प्रेम कुमार शामिल हैं।
