राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार (1 फरवरी) को भी रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में दोपहर बाद कई जगह बादल छाए। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि जयपुर और अजमेर संभागों में हल्के बादल और धुंध छाई रही। जोधपुर संभाग में आसमान साफ रहा और धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। उधर, सोमवार सुबह सीकर शहर और पलसाना (सीकर) में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में रविवार दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे। बारां और कोटपूतली में भी बूंदाबांदी हुई। भरतपुर, दौसा, जयपुर और अलवर जिलों में दिन में हल्के बादल छाए रहने से धूप कम रही। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
