जयपुर। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) व महंगाई राहत में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी कर कार्मिकों व पेंशनरों को तोहफा दिया। इससे अब महंगाई भत्ता व महंगाई राहत बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कार्मिक एवं 4.40 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा।