सीकर. तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए टीईटी के अनिवार्य किए जाने के मामले में अब शिक्षक संगठनों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कलक्टर को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।