Rajasthan के हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला कस्बे में गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब के प्रबंधन को लेकर छिड़ा विवाद हिंसा में बदल गया। इस झड़प के बाद प्रशासन ने शुक्रवार रात से पूरे क्षेत्र में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को रोक दिया। एहतियाती कदम के रूप में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
