राजस्थान के सात विश्चविद्यालयों में वीसी नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को अलग अलग आदेश जारी कर सात विश्वविद्यालयों में कुलगुरु नियुक्त किए हैं। जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर में आठ महीने बाद फुलटाइम वीसी की नियुक्ति हुई है। अब तक वीसी का अतिरिक्त कार्यभार था। राज्यपाल ने सातों वायस चांसलर की नियुक्ति चार्ज संभालने की तारीख से तीन साल या 70 साल की उम्र पूरी करने तक के लिए की है। जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में प्रो. पवन कुमार शर्मा को वीसी नियुक्त किया है। जोधपुर के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो. गोविंद सहाय शुक्ला और कोटा के राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में प्रो. निमित रंजन चौधरी को कुलगुरु नियुक्त किया है। कोटा, जोधपुर, जोबनेर, और उदयपुर कृषि विश्विद्यालयों में वीसी बनाए राज्यपाल ने कोटा के कृषि विश्वविद्यालय में डॉ. बिमला डूंकवाल को वीसी बनाया गया है। जोधपुर के कृषि विश्वविद्यालय में डॉ. वीरेंद्र सिंह जेतावत, जोबनेर के कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान, उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डॉ. प्रताप सिंह को वीसी नियुक्त किया है। जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में आठ महीने से पूर्णकालिक वीसी नहीं था जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वीसी डॉ. कन्हैयालाल श्रीवास्तव को 10 फरवरी को पद से हटा दिया था। श्रीवास्तव को पद से हटाने के बाद से पूर्णकालिक वीसी की नियुक्ति नहीं हुई थी। पिछले दिनों MDS यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल को जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर के वीसी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। इससे पहले महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के वीसी डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक के पास अतिरिक्त चार्ज था। डॉ. कर्नाटक का कार्यकाल 15 अक्टूबर को पूरा हो गया था। 15 अक्टूबर को पूरा हुआ था उदयपुर कृषि यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ अजीत कुमार कर्नाटक का कार्यकाल उदयपुर कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक का कार्यकाल 15 अक्टूबर को खत्म हो गया था। इसके बाद कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. बी.एल. वर्मा को महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में कामचलाऊ व्यवस्था के लिए वीसी लगाया था। अब डॉ. प्रताप सिंह को वीसी नियुक्त किया है।
