विजय दिवस के अवसर पर बालाजी नवयुवक मंडल राजपुरा की ओर से भारतीय सेना को समर्पित छठवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। पिपलिया ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। दिनभर रक्तदाताओं में जोश बना रहा। कार्यक्रम में श्री बालाजी नवयुवक मंडल राजपुरा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। राजपुरा गांव के ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता रही। इसमें सुरेश धाकड़, महेश धाकड़, सुनील धाकड़, राजेश धाकड़, प्रकाश धाकड़, राहुल धाकड़, राहुल कांकर, धीरज धाकड़, शंभुलाल धाकड़, विशाल धाकड़, बालाशंकर, पवन ओरा, बलराम ओरा, कन्हैयालाल ओरा, पवन सेन, पवन चौधरी, मुकेश जाट, बृजराज सिंह, ईश्वर मंदारिया, सांवलिया राठौर, रामस्वरूप धाकड़ एवं भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष सौदान गुर्जर सहित ग्रामीण शामिल रहे। विजय दिवस की स्मृति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रहार लगाकर भारतीय सेना के मनोबल को बढ़ाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं एवं ग्रामीणों ने विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के शौर्य को नमन करते हुए जरूरतमंदों की सेवा के संकल्प को दोहराया।