बीएपी सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उदयपुर के साइबर पुलिस थाने में यह मामला दर्ज हुआ था। 65 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया हैं कि उसने शराब के नशे में लाइव पर कमेंट पोस्ट कर दिया था, बाद में होश में आने पर उसने कमेंट डिलीट कर दिया था। मामला 7 अक्टूबर का है। सांसद रोत की लाइव प्रेस स्ट्रीमिंग कर रहे थे। इस दौरान कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग में चंद्रवीर सिंह नाम के यूजर ने लिखा- जो कोई सांसद राजकुमार रोत को गोली मारे, मैं उसे 1 करोड़ रुपए इनाम दूंगा। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत उदयपुर में आदिवासियों के मुद्दे को लेकर प्रेसवार्ता की थी। शराब के नशे में कमेंट किया गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया- मामला दर्ज होने के बाद उदयपुर और डूंगरपुर की साइबर पुलिस टीम ने आरोपी को चिह्नित किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चन्द्रवीर सिंह परिहार (65) निवासी धूल जी का गडा, लोहारिया, बांसवाड़ा को पकड़ा है। उसने पूछताछ में बताया कि सांसद रोत पर ईसाई होने और सर्व समाज में माहौल खराब की पोस्ट देखी थी। उसी दिन शराब के नशे में रोत को गोली मारने पर 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की पोस्ट कर दिया था। हालांकि बाद में होश पर आने पर उस धमकी भरी पोस्ट को हटा दिया था। रोत को बताया क्रिश्चियन, गोली मारने पर 1 करोड़ देगा… चंद्रवीर सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हमारे राजस्थान के अंदर सर्व समाज मिलजुल कर रहता था। यह #$ (गाली) का #$ एक क्रिश्चियन है। यह अमेरिका से आया हुआ है। इसने हमारे राजस्थान की #$ और जो कोई आदमी इसको गोली मारे मैं उसको एक करोड़ रुपए इनाम दूंगा। इसको गोली मारना बहुत जरूरी है। ये भी पढ़ें… सांसद राजकुमार रोत को मिली जान से मारने की धमकी:यूजर ने लिखा-यह क्रिश्चियन, अमेरिका से आया है; इसको गोली मारो, 1 करोड़ रुपए दूंगा बांसवाड़ा-डूंगरपुर से बीएपी सांसद राजकुमार रोत को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग में जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीमिंग में चंद्रवीर सिंह नाम के यूजर ने लिखा- जो कोई सांसद राजकुमार रोत को गोली मारे, मैं उसे 1 करोड़ रुपए इनाम दूंगा। (पूरी खबर पढ़ें)
