ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के बाद बुलंदशहर, हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी आक्रोश है. भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा कोतवाली समेत कई थानों का घेराव कर नारेबाजी की. किसानों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए रिहाई तक आंदोलन की चेतावनी दी है.
