उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण 7 जनवरी को दो जोड़ी रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। रेलवे द्वारा ब्रिज संख्या 179 तथा ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट आंशिक रद्द जोधपुर सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट, जो 6 जनवरी को साबरमती से प्रस्थान कर चुकी है, बुधवार 7 जनवरी को पोकरण तक ही संचालित होगी। इस कारण यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 7 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी तथा जैसलमेर-पोकरण स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस भी प्रभावित ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस, जो 7 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस 7 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी। इस कारण उक्त दोनों रेलसेवाएं जैसलमेर-श्री भादरिया लाठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। ब्रिज पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य रेलवे द्वारा जैसलमेर-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 179 तथा जेठा चांधन-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के कारण बुधवार को रेलखंड पर यातायात बाधित रहेगा।
