भीलवाड़ा में आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रत्नाकर ग्रुप के बिजनेस ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। भीलवाड़ा में बुधवार दोपहर इनकम टैक्स विभाग ने रत्नाकर ग्रुप के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम गांधीनगर स्थित ग्रुप के मुख्य कार्यालय और पांसल रोड की फैक्ट्री में पहुंची और सर्वे की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले रत्नाकर ग्रुप पर DGGI ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई थी। रत्नाकर सरिया के डायरेक्टर शंकर लाल जाट हैं, उनके भाई डालचंद जाट भी कंपनी में सहयोगी है। इसमें शंकर लाल जाट का बेटा राजेंद्र चौधरी भी कारोबार संभालता है। कंपनी का सालाना टर्न ओवर 100 करोड़ से ज्यादा का बताया गया है। डाक्यूमेंट्स और डिजिटल डिवाइस खंगाले जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम ने ग्रुप के दफ्तर और फैक्ट्री में मौजूद दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा वहां रखे डिजिटल उपकरणों को भी खंगाला जा रहा है ताकि टैक्स चोरी से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें। पहले भी लग चुकी है 20 करोड़ की पेनल्टी रत्नाकर ग्रुप पर इससे पहले DGGI (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस) ने कार्रवाई करते हुए करीब 20 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी। अब आयकर विभाग को भी टैक्स चोरी की बड़ी जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई फिलहाल जारी आईटी टीम अभी भी फैक्ट्री और ऑफिस में मौजूद है और दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।