रतनगढ़ में पुलिस ने सोमवार की देर शाम को हाईवे पर स्थित दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पांच युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इन स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य होने की गुमनाम शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) इनसार अली के नेतृत्व में यह दबिश दी गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवतियां नेपाल, बिहार और असम की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम बताई गई है। गिरफ्तार युवकों में रतनगढ़ निवासी 20 वर्षीय विकास, लाडनूं निवासी 34 वर्षीय तिलोकचंद और लाडनूं निवासी 32 वर्षीय योगेश शामिल हैं।