रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में छह से सवा छह फीट लंबा कोबरा सांप आ गया। अचानक मंदिर परिसर में कोबरा सांप को देखकर पुजारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सांप चलते-चलते त्रिनेत्र गणेश की प्रतिमा के सामने जा पहुंचा। इसकी सूचना मंदिर ट्रस्ट ने स्नेक कैचर आवेश शर्मा को दी। सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर आवेश शर्मा मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया। देर रात मंदिर परिसर में पहुंचा कोबरा स्नेक कैचर आवेश शर्मा ने देर रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर परिसर में मंगलवार देर रात एक सांप आ गया था। जो कि सुबह‌ आरती के समय मंदिर के पुजारी को दिखाई दिया। जिसकी सूचना त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से आवेश शर्मा को दी गई। सूचना पर आवेश शर्मा बुधवार दोपहर को मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा स्नेक कैचर आवेश शर्मा ने बताया कि सांप करीब छह से सवा छह फीट लंबा था। जो कि एक कोबरा सांप था। जिसे सावधानीपूर्वक सकुशल रेस्क्यू किया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया। आपको बता दें कि आवेश शर्मा रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के आस पास के इलाकों से करीब 1 हजार से ज्यादा सांपों को रेस्क्यू कर चुके हैं। हाल ही में आवेश को एक कोबरा सांप ने रेस्क्यू करते समय काट लिया था। जिसके बाद उनका जिला अस्पताल में भर्ती हाेना पड़ा था।