मथुरा की फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने हरेंद्र कुमार को यूरोपियन महिला को विवाह का झांसा देकर बलात्कार और 1 करोड़ की ठगी करने के आरोप में 10 साल की सजा और जुर्माना लगाया. उसकी मां को 5 साल की सजा दी गई. अदालत ने पहले दी गई जमानत रद्द कर लीला देवी से तुरंत आत्मसमर्पण करने को कहा. मामला 2018 में दर्ज हुआ था.
