मोहाली में लोग स्ट्रीट डॉग्स के आतंक से परेशान हैं। जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एक सोसाइटी में दो दिनों में 13 साल की लड़की और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों का निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके पहले ये कई लोगों को घायल कर चुके हैं। यहां की निर्मल छाया सोसाइटी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक स्ट्रीट डॉग्स ने 13 वर्षीय ज्योति को काट लिया। शोर सुनकर लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सोमवार को भी इसी कुत्ते ने सोसाइटी में काम करने वाली दो महिलाओं, ललिता और कुसुम को काटा था। 3 सप्ताह में 10 लोगों को काटा यहां रहने वाली रुचि गुप्ता, शिखा विज, इंदु जिंदल, वंदना, संतोष गर्ग, अंशु सेठी, निर्मल बंसल, नीलम, आशा रानी और पूनम वर्मा ने बताया कि तीन सप्ताह में दस लोग आवारा कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। कुत्तों के डर से लोग बच्चों को बाहर खेलने नहीं भेज पा रहे हैं और अकेले घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्हें सैर के लिए निकलते समय हाथ में डंडा लेकर चलना पड़ता है। शहर में भर में बढ़ रहे कुत्तों के काटने के मामले शहर में डॉग बाइट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।वर्तमान में शहर में रोजाना 5 से 7 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इसको पकड़ने और इनसे छुटकारा दिलाने का प्ला कागजों में ही है। लोगों को कहना कि जो भी प्लान तैयार होता है आधा अधूरा रहता है। कब बनेगा डॉग पाउंड लोगों का कहना है कि कुत्तों के खतरे को देखते हुए सात साल पहले 2018 में डॉग पाउंड बनाने का काम शुरू हुआ था। लेकिन नगर परिषद इसे आज तक पूरी तरह चालू नहीं कर पाई। बीच में कई साल तक इसका काम बंद रहा दो महीने से स्ट्रलाइजेशन का काम टेंडर खत्म होने के कारण रुका हुआ है। पास में विधायकों के दफ्तर लेकिन कार्रवाई नहीं निवासियों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को शिकायत देकर कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। एक सोसाइटी निवासी ने कहा कि, वीआईपी रोड पर बड़ी-बड़ी सोसाइटियों और विधायक का दफ्तर है। बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हो रहा है। दोपहिया वाहन पर निकलने वाले लोगों के पीछे कुत्ते पड़ जाते हैं।
