पंजाब के मोहाली में 18 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान नीतिका शर्मा के रूप में हुई। वह मूलरूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थी। वहीं, मोहाली के एक प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है, “मम्मी और डैडी, माफ करना, मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती।” इसे देखकर लग रहा है कि वह किसी मानसिक परेशानी में थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उसके मोबाइल की जांच की जा रही है कि आखिर उसने यह फंदा क्यों लगाया। 3 प्वाइंट में जानिए सुसाइड में क्या लिखा…
