मोहाली के डेराबस्सी में पीसीसीपीएल में कार्यरत ऑपरेटर जसविंदर सिंह की एक करोड़ की लॉटरी निकली है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 15-16 सालों से लॉटरी की टिकट खरीद रहे हैं, जब जाकर उनकी किस्मत चमकी है। जसविंदर के मुताबिक, यह सब “रब की मेहर” है। उन्होंने कहा कि वह इस धनराशि का उपयोग पहले मंदिर, गुरुद्वारा और गुग्गा माड़ी में चढ़ावा चढ़ाने के बाद अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के लिए करेंगे। वहीं, उन्होंने ऐलान किया कि वह इरफान अली को इनाम की राशि में से सम्मानजनक हिस्सा देंगे। वह वर्षों से उनके लिए टिकट मंगवाते रहे हैं। जसविंदर की 4 बड़ी बातें…
