डेराबस्सी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी को टक्कर मार दी। इससे उसपर बैठी महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। घायल महिला की पहचान 26 वर्षीय सानू के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, एक प्रवासी व्यक्ति अपनी पत्नी 26 साल की सानू और तीन बच्चों के साथ घर लौट रहा था। फ्लाईओवर के पास एक दुकान से दूध लेने के लिए उसने सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी कर दी। वह दुकान पर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रेहड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद काफी दूर जा गिरे बच्चे इससे रेहड़ी पर बैठी महिला और बच्चे काफी दूर तक जा गिरे। उनको गंभीर चोटें आईं। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।