मोहाली जिले में लेहली पुलिस चौकी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 22 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंचकूला (हरियाणा) के सेक्टर-20 निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम टी-प्वाइंट लेहली चेक प्वाइंट पर नियमित गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अंबाला की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखा भागने का किया प्रयास पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और तुरंत अपनी दिशा बदलकर लालडू की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस बीच, युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। खाई में फेंके गए लिफाफे को बरामद कर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें से 22 ग्राम कोकीन मिली। पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।