पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से ठीक पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मोगा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते हल्की बारिश के साथ बड़े ओले गिरने लगे। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पक चुकी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है। धूड़कोट कलां, बुट्टर कलां समेत आसपास के इलाकों में बारिश और हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है और गेहूं के उत्पादन में कमी आने की आशंका है।

You missed