महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘रैम्प’ (RAMP) योजना के तहत 19 से 21 मार्च 2026 तक जिला स्तरीय ‘पंजाब सखी शक्ति मेला’ का आयोजन सरकारी आई.टी.आई. मोगा में किया जा रहा है। मेले का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। प्रसिद्ध गायक मंडेर ब्रदर्स और प्रभ गिल मेले में लोगों का मनोरंजन करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त (ज) जसपिंदर सिंह ने संबंधित विभागों के साथ विशेष बैठक कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया और उनकी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना लक्ष्य इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म उद्योगों को एक मजबूत व्यापारिक मंच प्रदान करना है। व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मेले में रोजगार मेला और स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाएंगे। निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिन महिला उद्यमियों ने सरकार से वित्तीय प्रोत्साहन प्राप्त कर अपने उद्योग स्थापित किए हैं या स्वरोजगार शुरू किया है, उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाओं का होगा सम्मान मेले में जिन महिलाओं द्वारा बेहतरीन कार्य या स्टॉल लगाए जाएंगे, उन्हें नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दी गई जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा के साथ निभाकर मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए। लोगों से मेले में भाग लेने की अपील उन्होंने जिले के सभी सरपंचों, नगर परिषदों, औद्योगिक एसोसिएशनों और आम जनता को इस मेले में शामिल होकर महिला सशक्तिकरण में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही जिला वासियों से अपने परिवारों सहित मेले में भाग लेने की अपील की।
