मोगा जिले में थाना बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव गंजी गुलाब सिंह वाला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार बहादर सिंह (40) की मौत हो गई। बता दे कि मृतक के दो बच्चे थे। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाघापुराना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। इस मामले की जांच सहायक थानेदार अमरजीत सिंह कर रहे हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई हरजिन्द्र सिंह निवासी हाकम सिंह वाला के बयानों पर पिकअप ड्राइवर गुरदीप सिंह पप्पी निवासी गांव कोटला रायका के खिलाफ थाना बाघापुराना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।