मोगा पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसएसपी मोगा के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को एएसआई निर्मल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें दो संदिग्ध युवक नजर आए, जिन्हें शक के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान ममनदीप सिंह उर्फ मोटा पुत्र गुरमेल सिंह और जसविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी चड़िक रोड, बस्ती मोहन सिंह के रूप में हुई। तलाशी लेने पर बाइक बरामद तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की सीटी 100 मोटरसाइकिल बरामद की। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा नंबर 121 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।