मोगा पुलिस ने चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को ऑर्बिट सिनेमा के पीछे, जीरा रोड मोगा इलाके से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के पास से सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा स्कूटी मिली, जो चोरी की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि एएसआई सतनाम सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चोरी कर बेचने का आदी है और वह चोरी की एक्टिवा स्कूटी पर पुल नहर धल्लेके वाली साइड पर घूम रहा है। आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद इस सूचना पर एएसआई सुखविंदर सिंह और पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पुल नहर धल्लेके से लंडेके जाने वाले नहर रास्ते पर नाकाबंदी की। इसी दौरान आरोपी पारस को गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी की स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।
