फलोदी थाना क्षेत्र के मोखेरी गांव में एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी रामचंद्र पुत्र पुनाराम मेघवाल ने इस संबंध में फलोदी थाने में मामला दर्ज कराया है। रामचंद्र मेघवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया- परिवार के सभी सदस्य रात का खाना खाकर घर के बाहर सो गए थे। देर रात 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 1 तोला सोने का पता, 1 सोने की अंगूठी, 5 सोने की कानों की जोड़ी, 30 तोला चांदी और 35 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसके अलावा, 25 हजार रुपए मूल्य के दस जोड़ी कपड़े और कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।