भास्कर न्यूज | अमृतसर अमनदीप मेडिसिटी अस्पताल मॉल रोड से लेकर ठंडी खुई तक सड़क के किनारे पार्क गाड़ियों से बैटरियां चोरी की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस केस न करवाने को लेकर लोग पुलिस को शिकायत नहीं दे रहे हैं। जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रेह हैं। जिसको देखते लोग पुलिस प्रशासन के आगे इस रोड पर सीसीटीवी लगवाने और पुलिस पेट्रोलिंग करने की मांग कर रहे हैं। अभी बुधवार को भी दो चोरों की ओर से एक कार का बोनेट खोलकर बैटरी चोरी की जा रही थी, इतने में ट्रैफिक पुलिस को आशंका हुई तो आवाज लगाई, जिसके बाद चोर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गए थे। अनिल खन्ना ने बताया कि वह बतौर इंश्योर कंपनी में काम करते हैं। चार साल वह मॉल रोड स्थित एक बैंक में काम से आए थे। कार उन्होंने बाहर पार्क की थी। उनकी कार से चोर बैटरी चोरी कर फरार हो गए थे। इंश्योरेंस कंपनी में होने के नाते इसी रोड पर व्हीकल चोरी के 10-12 केस क्लेम अब तक उनके पास आए हैं। जब उनकी कार के बोनेट से बैटरी चोरी हुई थी, तभी आस-पास के लोगों ने बताया कि था कि मेडिसिटी के साथ-साथ बैंक और कई शोरूम सहित दुकाने हैं। लोग यहां ज्यादा गिनती में आते हैं, जो बाहर गाड़ियां पार्क करते हैं। पुलिस को चाहिए कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। इसके अलावा मॉल रोड पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए। थाना सिविल लाइन एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत तो नहीं आई, लेकिन अगर वहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। चोरों को पकड़ा जाएगा।
