‘बाय-बाय। तू मांगलिया वाले के साथ थाने गई थी। पुलिस मैडम के साथ वकील से भी सलाह ली थी। अब तेरे कारण ही मर रहा हूं, तेरे से परेशान था। तेरे साथ मागलियान गुडा वाला ज्वेलर बाबू और वो औरत है ना। उसने सिखाकर मेरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। मुझे जेल में डलवाना चाहती है। मैं खुद ही मर जाऊंगा। जेल में क्या डालेगी।’ पाली में एक युवक ने सुसाइड से पहले ये बातें कहते हुए वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। युवक ने लिव-इन पार्टनर और अन्य लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना पाली जिले के फालना थाना क्षेत्र की है। फालना एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया-सोमवार दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित 27 पुलिया के पास एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को बाली अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। टैक्सी चलाता था युवक
पुलिस ने बताया-युवक की पहचान सुरेश (28) निवासी खुडाला फालना के रूप में हुई है। सुरेश टैक्सी चलाता था। आसपास के लोगों ने बताया कि वह पिछले 4 महीने से एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। सुसाइड से पहले सुरेश ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने प्रेमिका सहित कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया। सुरेश कह रहा था कि एक महिला ने उसे जेल भेजने की धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर वह यह कदम उठा रहा है। परेशान करने का आरोप लगाया
सुरेश ने प्रेमिका का नाम लेकर बाय-बाय बोला। कहा- तू मांगलिया वाले के साथ थाने गई थी। पुलिस मैडम के साथ वकील से भी सलाह ली। अब तू मम्मी के साथ रहना चाहती है। इतने दिनों से मम्मी के साथ क्यों नहीं रह रही थी। तुझको कल छोड़ने गया था, मम्मी के पास क्यों नहीं रही। अब मम्मी के साथ रह रही है। अब तेरे कारण ही मर रहा हूं, तेरे से परेशान था। तेरे साथ मागलियान गुडा वाला ज्वेलर बाबू और वो औरत है ना। उसने सिखाकर मेरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। मुझे जेल में डलवाना चाहती है। मैं खुद ही मर जाऊंगा। जेल में क्या डालेगी।’ एसएचओ विक्रम सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मंगलवार को परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरेश के पिता भूराराम खुडाला में खेती करते हैं। भाई नरसिंह फालना में होटल में काम करता है। ……………………………….. यह भी पढ़े
प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने किया सुसाइड:वीडियो में बोला था-तीन साल में 8.50 लाख रुपए दे चुका, फ्रिज-इन्वर्टर दिए; लोन भी लिया शादीशुदा प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने आत्महत्या से पहले 20 मिनट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में प्रेमिका, उसके पति, भाई और जेठ पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। कहा कि तीन साल में 8.50 लाख रुपए दे चुका हूं। उसके लिए लोन लिया…यहां तक कि उसके घर में लगे फ्रिज और इन्वर्टर मेरे दिए हुए हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
