बीकानेर| राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रो. साधना भंडारी के नेतृत्व में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करने, सुधारने या विलोपित करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.राजेंद्र पुरोहित द्वारा किया गया उन्होंने अपने संबोधन में प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए युवाओं का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे आयोजन जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर मेरा वोट मेरा अधिकार, वोट जरूर दें, एक वोट की कीमत, चुनाव चिन्ह जैसे विभिन्न मतदाता जागरूकता विषय पर आधारित आकर्षक डिजाइन बनाएं।
