राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने मेडिकल की तर्ज पर अब नर्सिंग में 11 तरह के स्पेशलिटी कोर्स प्रारंभ किए हैं। कोर्सेज में सीटों की संख्या 20-20 होगी। 7 नर्सिंग कॉलेजों में कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जयपुर, आरयूएचएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर एवं भरतपुर शामिल है। नए कोर्सेज में सीटों में 50 फीसदी कोटा इन सर्विस कैटेगरी और 50 फीसदी फ्रेशर के लिए होगा। न्यूनतम योग्यता जीएनएम है। बी.एससी नर्सिंग एवं एम.एससी नर्सिंग वाले भी योग्य होंगे। सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वालों को टेस्ट देना होगा, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भास्कर एक्सपर्ट- डॉ. प्रमोद येवले, कुलपति, RUHS 7 नर्सिंग कॉलेजों में 11 तरह के स्पेशलिटी कोर्सेज प्रारंभ किए हैं। कोर्स भी इस तरह से डिजाइन किए हैं, जिससे करने वाले को काफी फायदा मिलेगा। कोर्स करने के बाद न केवल छात्रों को बल्कि इमरजेंसी, हिमेटोलॉजी, ओंकोलॉजी, न्यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर में आने वाले मरीजों को क्वालिटी युक्त केयर मिलेगी। स्किल में भी सुधार होने के साथ-साथ बी.एससी एवं एम.एससी नर्सिंग का कोर्स कर चुके छात्रों को हैल्थ क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।