भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.49 फीसदी या 398 अंक की बढ़त लेकर 82,172 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.54 फीसदी या 135 अंक की बढ़त लेकर 25,181 पर बंद हुआ।
