चित्तौड़गढ़ में वन विभाग (वाइल्डलाइफ) के DCF पद पर आखिरकार लगभग साढ़े 9 महीने बाद नई नियुक्ति हो गई है। जनवरी के आखिरी दिनों में सोनल ज़ोरिहार का ट्रांसफर हो गया था, जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था। वन विभाग के उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया ही इतने दिनों से वन विभाग (वाइल्डलाइफ) में कार्यवाहक डीएफओ के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब राजस्थान सरकार ने उनकी पत्नी मृदुला सिंह को चित्तौड़गढ़ वन विभाग (वाइल्डलाइफ) में DCF बनाकर नियुक्त किया है। 33 आईएफएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 33 अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इसी सूची में चित्तौड़गढ़ के लिए भी बदलाव किए गए हैं। आदेश के अनुसार सिरोही जिले में डीएफओ पद पर कार्यरत मृदुला सिंह को अब चित्तौड़गढ़ के वन विभाग (वाइल्डलाइफ) का नया DCF बनाया गया है। यह नियुक्ति जिले के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से विभाग में स्थायी अधिकारी नहीं था। पति पहले से उपवन संरक्षक, अब पत्नी बनी वाइल्डलाइफ डीएफओ चित्तौड़गढ़ में वन विभाग के उपवन संरक्षक (DCF) के पद पर पहले से ही राहुल झांझरिया कार्यरत हैं। इतने दिनों से वही कार्यवाहक डीएफओ के तौर पर भी वाइल्डलाइफ विभाग संभाल रहे थे। अब उनकी पत्नी मृदुला सिंह को डीएफओ पद मिलने के बाद विभाग में स्थायी नेतृत्व मिल जाएगा। पति-पत्नी दोनों का एक ही जिले में काम करेंगे। मृदुला सिंह की शिक्षा मजबूत, प्रशिक्षण भी उत्कृष्ट रहा है मृदुला सिंह का जन्म 1 मार्च 1997 को हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग में मास्टर्स (M.Tech) की डिग्री ली है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे ऑफिस ऑफ द डेप्युटी कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट में असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) के रूप में ट्रेनिंग पर रहीं। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने फॉरेस्ट मैनेजमेंट, वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन और विभागीय कार्यप्रणाली में अनुभव हासिल किया। मृदुला 2021 बैच की अधिकारी हैं। साल 2025 में पहली बार सिरोही जिले में डीएफओ बनीं अपने प्रशिक्षण के बाद मृदुला सिंह को साल 2025 में सिरोही जिले में डीएफओ पद पर पहली नियुक्ति मिली। सिरोही का वन क्षेत्र और वाइल्डलाइफ क्षेत्र दोनों चुनौतीपूर्ण हैं। अब उन्हें चित्तौड़गढ़ जिले में वाइल्डलाइफ डीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब सीतामाता सेंचुरी और बस्सी सेंचुरी को संभालेंगी।
