अमृतसर| सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पहुंची। उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर श्री ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दुर्ग्याणा की प्रधान. प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने मुख्यमंत्री गुप्ता का स्वागत करके तीर्थ के बारे जानकारी दी। कमेटी कार्यालय आने पर प्रधान चावला ने उन्हें तीर्थ का माडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक डॉ. राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीधर, चेयरमैन आदर्श शर्मा, जिया लाल, विधूपुरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।