Hurun Rich List 2025: एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है, जिसमें भारत के अमीरों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। देश में अब 350 से अधिक अरबपति हैं, जो पिछले 13 वर्षों में छह गुना से ज्यादा की वृद्धि दर्शाता है। इनकी कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई, जो भारत के जीडीपी का करीब आधा है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फिर टॉप स्पॉट हासिल किया, जबकि बॉलीवुड किंग शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर क्लब में शामिल हो गए। यह लिस्ट भारत को वैश्विक अमीरों का नया हब बनते दिखाती है।