भास्कर न्यूज | बालोतरा इंटरनेशनल टैलेंट सोसाइटी फिल्म (आईटीएसएफ) की ओर से मुंबई के नट सम्राट बाल गंधर्व सभागार में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एक्टर्स, सिंगर्स, प्रशासनिक अधिकारियों सहित महाराष्ट्र के सम्मानित नेताओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत व गायक कुमार सानू की ओर से बालोतरा निवासी पीयूष पंवार को आईटीएसएफ की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। पीयूष के इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पीयूष पंवार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
