आगामी मानसून सीजन को लेकर एसडीआरएफ की टीम अलर्ट है। सवाई माधोपुर में आपदा राहत व बचाव कार्य के लिए तैनात सी कम्पनी भरतपुर की रेस्क्यू टीम C-7 एवं C-8 का रविवार को पुलिस लाइन अन्वेषण भवन में एसडीआरएफ कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया ने औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर सवाई माधोपुर सीओ ग्रामीण रामधन सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सभी जवान ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। संपर्क सभा का किया आयोजन यहां कमांडेंट ने जवानों की संपर्क सभा लेकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा आवास, भोजन, ईंधन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के समुचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इसके बाद कमांडेंट ने विभिन्न आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों का निरीक्षण किया। उपकरणों की प्रदर्शनी के माध्यम से जवानों से उनके संचालन एवं उपयोग संबंधी सामान्य जानकारी की। निरक्षण के दौरान सभी उपकरण सुचारू एवं चालू अवस्था में पाए गए था जवानों ने उपकरणों के संचालन संबंधी संतोष जनक जानकारी दी। साथ ही आगामी मानसून सत्र के दौरान आपदा राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी, त्वरित एवं सुरक्षित ढंग से संपादित करने हेतु रेस्क्यू टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपनी सुरक्षा का ध्यान मै रखते हुए सभी जवानों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
