फाजिल्का जिले में फिरोजपुर हाईवे पर बेसहारा पशु के आने से बेकाबू हुई कार पेड़ से जा टकराई। कार सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप में घायल हुए है। जिन्हें रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग मृतक महिला की अस्थियां लेकर ब्यास जा रहे थे । जानकारी देते हुए रवि कांत ने बताया कि उसके साले की सास का देहांत हो गया था। जिसकी अस्थियां लेकर परिवार ब्यास जा रहा था। अबोहर के जम्मू बस्ती निवासी मृतक महिला के लड़के सूरज छाबड़ा सहित कुल 5 लोग गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। पेड़ से टकराई बेकाबू गाड़ी फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव चांदमारी के नजदीक अचानक आगे बेसहारा पशु आने से कार बेकाबू हो गई और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। जिस वजह से पांचों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां मृतक महिला के लड़के सूरज छाबड़ा को भी डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। जबकि बाकी चारों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डाक्टरों द्वारा फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बेसहारा पशु को बचाने को लेकर हुआ हादसा उधर सदर थाना फाजिल्का के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है बेसहारा पशु कि वजह से हादसा हुआ है और हादसे दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिस मामले में मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है।