महेश नगर इलाके में सुल्तान नगर स्थित ट्रांसफार्मर में सोमवार रात 9:00 बजे तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया इससे आग की चिंगारी पास में संचालित कोचिंग तक पहुंच गई। एक बार के लिए आग से मौके पर चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। कोचिंग इंस्टिट्यूट में जब आग लगी तो बच्चे भी मौजूद थे जिससे एक बार के लिए पढ़ने वाले बच्चों ने भाग कर जान बचाई। आग से कोचिंग कार्यालय स्टूडेंट की कमरों में रखा सामान और किताबें जल का राख हो गई चिंगारी ने 100 मीटर दूर छोटे ट्रांसफर में भी आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी सुरेश यादव ने बताया कोचिंग प्रबंधन की मदद से लाइब्रेरी से बच्चों को बाहर निकाला। इतना ही नहीं कुछ पढ़ने वाले बच्चे फ्लोर पर फंस गए जिन्हें पीछे टीन शेड से उतारा गया। 8 चोरी की बाइक के साथ चोर पकड़े वाहन चोरी के मामलों में पुलिस थाना प्रताप नगर की स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिर वाहन चोर नवीन उर्फ लुक्का और रवि महावर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। डीसीपी ईस्ट संजीव नैन, आईपीएस ने बताया- सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को कृष्णा अपार्टमेंट क्षेत्र से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी स्मैक पीने के आदी हैं और पूर्व में भी वाहन चोरी व मोबाइल स्नैचिंग के मामलों में चालानशुदा रह चुके हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है।
