राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े 91.58 लाख लाभार्थियों के खातों में 1054 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी से ट्रांसफर की। साथ ही राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को 100 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए। इस पर सीएम ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचारियों का दल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और डीबीटी के जरिए पैसा सीधे लाभार्थी तक पहुंचाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है। साथ ही सरकार के दो साल पूरे होने पर राजस्थान में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए चल रही योजनाएं नारी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। डबल इंजन की सरकार मिलकर विकास की रफ्तार को आगे बढ़ा रही है और शोषित,वंचित व जरूरतमंद को उसका हक सीधे खाते में मिल रहा है। इससे पहले हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जिला प्रभारी एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बुके भेंट किया। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का भी समर्थकों ने अभिनंदन किया। खाद की होगी नियमित मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सीएमओ में गोपालन और कृषि विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश की गोशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ ही आदर्श गोशालाएं विकसित करने और गौ संरक्षण के कार्यों में सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। सीएम ने रबी सीजन में यूरिया और डीएपी की उपलब्धता और वितरण प्रणाली प्रबंधन पर निर्देश दिए। पांच लाख किसानों को 1172 करोड़ का अनुदान प्रदेश के 5 लाख किसानों को मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत 1172 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इससे दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ी और पशुपालन को मजबूती मिली। भजनलाल सरकार के शासन में प्रदेश में दुग्ध संग्रहण और प्रोसेसिंग क्षमता 48 लाख लीटर से बढ़कर 54 लाख लीटर प्रतिदिन हो गई है। सरकार का लक्ष्य दो वर्षों में इसे 70 लाख लीटर तक ले जाने का है। इसके लिए 2185 नए दुग्ध संकलन केंद्र शुरू किए गए हैं। 788 नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का गठन हुआ है। इस दौरान 48 हजार 376 नए दुग्ध उत्पादक सदस्य जोड़े गए है। दुग्ध उत्पादकों के लिए सरस सामूहिक आरोग्य बीमा योजना के तहत 3 लाख रुपए तक की बीमा राशि दी जा रही है।

You missed