आदर्श नगर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। महिला के बेटे ने अपने पिता पर हत्या का शक जताया था, लेकिन अभी तक पुलिस पिता तक नहीं पहुंची है। न ही युवक का पिता खुद सामने आया है। ऐसे में मर्डर का यह मामला फिलहाल अनसुलझा बना हुआ है। बता दें कि शुक्रवार को माखुपुरा इलाके में मोहिनी देवी (51) का शव किचन में मिला था। लहूलुहान हालत में मिले शव को सबसे पहले उनके बेटे अजय ने देखा था। अजय ने अपने पिता पर हत्या का अंदेशा जताया था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी।
