कासं|सवाईमाधोपुर महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी महिला मंजू चौहान के नेतृत्व में सवाई माधोपुर जिले के ब्लॉक सवाई माधोपुर शहर/ग्रामीण, चौथ का बरवाड़ा एवं खंडार में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लेकर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस विचारधारा के प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती को लेकर संकल्प लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारा बाई मीना, महासचिव ऊषा झा, सज्जन देवी गंगवाल, उपाध्यक्ष सीता देवी सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष खंडार सीमा बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष चौथ का बरवाड़ा कैलाशी बैरवा सहित कार्यकारिणी की महिलाएं उपस्थित रही।